Tuesday, January 22, 2019

मायावती का अपमान एक और महिला साधना सिंह ने क्यों किया: ब्लॉग

आपने भी शायद सुना होगा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक साधना सिंह ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि बहुजन समाजवादी पार्टी नेता मायावती 'महिला हैं या पुरुष' और उन्होंने 'सत्ता के लिए इज़्ज़त बेच दी'.

साधना सिंह ने अब अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांग ली है पर मायावती के रूप पर और महिला जैसी ना लगने पर, महिला नेता अक्सर टिप्पणी करती आई हैं. हर एक टिप्पणी, पिछली से और बद्तर होती है.

पर इसकी वजह समझने से पहले ये भी बता दें कि महिलाएं ही क्या, पुरुष भी इसमें कभी पीछे नहीं रहे हैं.

जब 1990 के दशक में मायावती ने पहली बार बाल छोटे कटवाए तो समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 'परकटी महिला' कहा था.

यानी अच्छी भारतीय औरत लंबे बाल रखती है, बाल काट ले तो 'परकटी' पाश्चात्य सभ्यता वाली हो जाती है.

1995 में जब उत्तर प्रदेश की गठबंधन सरकार से बहुजन समाजवादी पार्टी ने समर्थन खींच लिया तो उसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य के गेस्टहाउस में ठहरी मायावती पर हमला बोल दिया.

'सुंदर औरत' और बलात्कार
हमले के बाद मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमा दर्ज हुआ.

पत्रकार नेहा दीक्षित के मुताबिक़ 20 साल बाद भी वो मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. मायावती पर अपने एक लेख में उन्होंने बताया कि बलात्कार के आरोप के बाद मुलायम सिंह यादव ने उसी साल मैनपुरी में एक रैली में कहा था, "क्या मायावती इतनी सुंदर हैं कि कोई उनका बलात्कार करना चाहेगा?"

यानी 'सुंदर' औरतों का ही बलात्कार होता है, औरत सुंदर नहीं हो तो बलात्कार करने 'लायक़' नहीं है और अपनी सुंदरता की वजह से औरत ही अपने बलात्कार के लिए ज़िम्मेदार है.

बयान और नेताओं के भी हैं, पर उन्हें दोहराने से क्या फ़ायदा. इतना जानना ही काफ़ी है कि मायावती पर औरतें ही नहीं मर्द भी 'सेक्सिस्ट' टिप्पणियां करते रहे हैं.

आप सहजता से ये मान सकते हैं कि मुलायम सिंह यादव समेत अन्य पुरुष नेता अपनी परवरिश और समाज में प्रचलित पुरानी सोच के चलते ये सब कहते हैं, तो औरतें भी उसी राजनीतिक माहौल में जी रही हैं.

समाज जब पुरुष-प्रधान होता है तो औरतों को, ख़ास तौर पर दलित औरतों को नीची नज़र से देखना सही समझा जाने लगता है.

साधना सिंह ने जब मायावती के 'कपड़े फटने की वजह से उनके कलंकित महिला' होने की बात की तो शायद ये नहीं सोचा होगा कि उनकी बात का आशय ये है कि बलात्कार पीड़ित औरत हमेशा के लिए 'कलंकित' हो जाती है.

या जब साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शायना एन.सी. ने जयपुर में एक सम्मेलन में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि मायावती 'ही' हैं या 'शी'.

शायना फ़ैशन डिज़ाइनर भी हैं और मायावती के पहनावे, बालों के स्टाइल पर उनकी ये टिप्पणी इस समझ को दिखलाती है कि 'औरत' मानी जाने के लिए एक तरह का पहनावा और श्रृंगार ज़रूरी है.

बल्कि वाम नेता कविता कृष्णनन के मुताबिक़ इसका ये मतलब भी था कि, "सत्ता मर्दों का अधिकार-क्षेत्र है और मायावती शादीशुदा नहीं हैं, उनके छोटे बाल हैं, साड़ी नहीं पहनती हैं इसलिए वो 'वुमनली वुमन' है".

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情: 新冠病毒实验室泄露说法有无科学根据?

有报道指美国国务院外交电报显示, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 ...