Thursday, April 25, 2019

प्रेस रिव्यू: 'बालाकोट में निशाने पर लगे थे 6 में से 5 बम'

इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बालाकोट में हवाई हमले के दौरान भारत ने इसराइल में बने छह 'स्पाइस 2000' बमों का इस्तेमाल किया था और इनमें से पांच अपने तय निशाने पर लगे थे.

26 फ़रवरी को किए गए हमले की समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि चरमपंथी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कांप्लेक्स पर सटीक निशाना लगा था.

अख़बार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस विस्तृत समीक्षा में एयर स्ट्राइक से लिए गए सबक की भी चर्चा है.

ये भी माना गया कि टारगेट मैचिंग के लिए बेहतर हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता था.

समीक्षा में ये भी कहा गया है कि भारतीय वायु सेना पाकिस्तान को हैरान करने में पूरी तरह कामयाब रही.

नरेंद्र मोदी का चर्चित सूट ख़रीदने वाले सूरत के व्यापारी के साथ एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है.

आरोप है कि ये धोखाधड़ी एक अन्य फ़र्म ने की है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक लालजी पटेल की हीरा फ़र्म धर्मानंदन डायमंड्स ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई है.

सूरत के हीरा व्यापारी ने 2015 में नरेंद्र मोदी का सूट 4.31 करोड़ रुपए में खरीदा था.

आरोप है कि एक फर्म चलाने वाले दो भाइयों ने चार महीने पहले धर्मानंदन डायमंड्स से उधारी पर एक करोड़ के हीरे लिए, लेकिन उसका पैसा नहीं चुकाया.

धर्मानंदन डायमंड्स के कर्मचारियों के मुताबिक जब वो पैसा वसूलने पहुंचे तो फर्म बंद मिला.

उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाले बेरोज़गार इंजीनियर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुमित कुमार को कर्नाटक के उडुपी से गिरफ़्तार किया गया है.

नौकरी चली जाने के बाद वो अपने बच्चों की फ़ीस नहीं भर पा रहे थे. इसी तनाव में उन्होंने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी थी और आत्महत्या का नाकाम प्रयास किया था.

सुमित कुमार को बुधवार को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस लाइन्स में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में सुमित ने कहा, "मैंने पाप किया है. मुझे सख्त से सख्त सज़ा दी जानी चाहिए."

मद्रास हाई कोर्ट ने वीडियो एप्लीकेशन टिक टॉक पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने एप्लीकेशन की मालिक कंपनी से कहा है कि अश्लील सामग्री को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

मालिक कंपनी बाइट डांस की याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट ने तीन अप्रैल को दिए अपने आदेश को पलट दिया.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फ़ैसले में दख़ल देने से इनकार कर दिया था.

Thursday, April 11, 2019

विकीलीक्स के संस्थापक असांजे गिरफ्तार, 2012 से इक्वाडोर दूतावास में ली थी शरण

लंदन. विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे (47) को गुरुवार को ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। असांजे ने 2012 से इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी थी। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों के लगातार उल्लंघन के चलते हमने असांजे को शरण देने से इनकार कर दिया। इक्वाडोर के इस फैसले के बाद 2012 में जारी वारंट के तहत असांजे को गिरफ्तार किया गया। उन्हें वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हालांकि, विकीलीक्स ने कहा कि इक्वाडोर ने असांजे की राजनीतिक शरण को अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन करार देकर गैरकानूनी कदम उठाया है। विकीलीक्स ने अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए को भी इस कदम के पीछे जिम्मेदार ठहराया है। ब्रिटेन के गृह सचिव साजिद जावीद ने ट्वीट कर जानकारी दी कि असांजे पुलिस की गिरफ्त में हैं और ब्रिटेन में अदालत का सामना कर रहे हैं।

असांजे पर राष्ट्रपति से जुड़ी जानकारियां लीक करने का आरोप

इक्वाडोर के साथ असांजे के संंबंध तब तल्ख हो गए, जब उन पर राष्ट्रपति मोरेनो से जुड़ी निजी जानकारियां लीक करने का आरोप लगा। मोरेनो ने भी असांजे पर शरण देने के समझौते की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने ब्रिटेन से अपील की कि असांजे को किसी ऐसे देश में प्रत्यर्पित ना किया जाए जहां उन्हें शारीरिक प्रताड़ना या मौत की सजा दी जाए।

असांजे पर लगे थे रेप के आरोप

2010 में स्वीडन की पुलिस ने रेप और यौन शोषण के दो मामलों में जूलियन असांजे से पूछताछ की। इसके बाद असांजे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया ताकि रेप और शोषण के आरोपों पर उनसे पूछताछ की जा सके। हालांकि, 2012 में असांजे के इक्वाडोर दूतावास में शरण लेने के बाद उन पर से रेप के आरोप हटा लिए गए थे। लेकिन, इसके बावजूद असांजे ने दूतावास से बाहर निकलने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि विकीलीक्स में किए गए काम के चलते उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा।

युद्ध से जुड़े दस्तावेज किए थे सार्वजनिक

मार्च 2018 से असांजे का इंटरनेट कनेक्शन भी काट दिया गया था। इसका कारण असांजे के द्वारा किया गया वादा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बाकी देशों से रिश्तों को लेकर कोई मैसेज नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। असांजे ने विकीलीक्स की वेबसाइट पर इराक युद्ध से जुड़े चार लाख दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इसके जरिए उन्होंने अमेरिका, इंग्लैंड और नाटों की सेनाओं पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया था। असांजे पर यह भी आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूसी खुफिया एजेंसियाें ने हिलेरी क्लिंटन के कैम्पेन से जुड़े ईमेल हैक कर उन्हें विकीलीक्स को दे दिया था।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर 51%, बंगाल में 70% और बिहार में 42% मतदान हुआ। वहीं, महाराष्ट्र में 46.13% और बिहार में 42% वोट डाले गए। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटें शामिल हैं। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता, 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में 10 राज्यों की सभी सीटों पर आज मतदान पूरा हो जाएगा। वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग जारी है।

पहले चरण में 91 में से 33 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां सीधा मुकाबला भाजपा-कांग्रेस या एनडीए-यूपीए के बीच है। इनमें सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र की हैं। पांच-पांच सीटें असम और उत्तराखंड और चार सीटें बिहार की हैं। वहीं, 35 ऐसी सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे तीन से चार मुख्य दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 सीटें आंध्र की हैं। वहां तेदेपा, वाईएसआरसीपी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आंध्र में 3 करोड़ 93 लाख वोटर हैं। वहीं, 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां भाजपा, कांग्रेस के अलावा सपा-बसपा-रालोद ने अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारा है।

2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 91 में से 7 और कांग्रेस ने 55 सीटें जीती थीं। 2014 में यह तस्वीर बदल गई। कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा को 25 सीटों का फायदा हुआ और वह 32 के आंकड़े तक पहुंच गई। पहले चरण की इन 91 सीटों पर पिछली बार कांग्रेस से ज्यादा सफल तेदेपा (16) और टीआरएस (11) रही थी।

यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और कांग्रेस के नाना पटोले के बीच मुकाबला है। पटोले 2017 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए थे। नागपुर में दलित और मुस्लिम मतदाताओं की अहम भूमिका है। कुनबी और बंजारा समुदाय के वोटर भी हैं जो निर्णायक साबित हो सकते हैं। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इसी शहर से हैं।

Wednesday, April 3, 2019

2017 के सीआरपीएफ कैंप हमले का मुख्य आरोपी जैश आतंकी निसार यूएई से गिरफ्तार

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निसार अहमद तांत्रे को गिरफ्तार किया है। इसे 31 मार्च को भारत लाया गया। निसार 1 फरवरी 2019 को यूएई भाग गया था। निसार 2017 में कश्मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में मुख्य आरोपी है। हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। तब तीन हमलावरों को मार गिराया गया था।

निसार के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था
निसार तांत्रे जैश के दक्षिणी कश्मीर का डिविजनल कमांडर नूर तांत्रे का भाई है। एनआईए लेथपोरा हमले की जांच कर रही है। एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज ने निसार के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर उसे यूएई से लाया जा सका। माना जाता है कि नूर तांत्रे ने घाटी में जैश को पैर जमाने में मदद की। दिसंबर 2017 में उसे एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

हमले में शामिल था एक पाक आतंकी 
लेथपोरा केस में ही पुलवामा के अवंतिपुरा निवासी फैयाज अहमद मैग्रे को फरवरी में गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले में जिन तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, उनकी पहचान त्राल निवासी फरदीन अहमद खांडे, पुलवामा के द्रुबग्राम में रहने वाले मंजूर बाबा और पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल शकूर के तौर पर की गई थी। शकूर पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रावलकोट का रहने वाला था। फैयाज जैश का सक्रिय सदस्य था। उसी ने हमले में शामिल आतंकियों को छिपने का ठिकाना, हथियार और खुफिया जानकारियां मुहैया कराईं।

यूएई कर रहा मदद
बीते सालों में यूएई कई भगोड़ों को भारत को सौंप चुका है। यूएई अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद के मामले में रिश्वतखोरी के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल, मामले में कथित दलाल दीपक तलवार के अलावा आईएसआईएस के समर्थकों, इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी अब्दुल वाहिद सिद्दिबापा और 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी फारूख टकला जैसे आतंकियों को भारत को सौंप चुका है।

बाउंड्री से रन बनाने की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स नंबर वन है। उसके बल्लेबाजों ने 4 मैच में 75 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। उसने कुल 697 रन बनाए हैं। इस दौरान उसके 28 विकेट गिरे। बाउंड्री से रन बनाने के मामले में अंकतालिका में टॉप पर मौजूद चेन्नई की टीम सबसे फिसड्डी है। उसके बल्लेबाज 3 मैच में 34 चौके और 14 छक्के ही लगा पाए।

किंग्स इलेवन पंजाब टॉप स्कोरर
किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 मैच खेले हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने 3-3 मैच खेले हैं। सबसे ज्यादा रन पंजाब की टीम ने बनाए हैं। उसने चार मैच में 717 रन बनाए। इस दौरान उसके 19 बल्लेबाज आउट हुए।

हैदराबाद ने 47+ रन प्रति विकेट के औसत से रन बनाए
प्रति विकेट रन बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर है। उसने 3 मैच में 613 रन बनाए। इस दौरान उसके 13 बल्लेबाज पवेलियन लौटे। यानी उसने 47.15 प्रति विकेट की औसत से रन बनाए। वहीं, चेन्नई की टीम चौथे नंब पर है। उसने 33 रन प्रति विकेट के औसत से 396 रन बनाए हैं। 37.47 के औसत से रन बनाने वाली पंजाब दूसरे और 36.63 के औसत से 586 रन बनाने वाली कोलकाता तीसरे नंबर पर हैं।

肺炎疫情: 新冠病毒实验室泄露说法有无科学根据?

有报道指美国国务院外交电报显示, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 ...