Wednesday, April 3, 2019

2017 के सीआरपीएफ कैंप हमले का मुख्य आरोपी जैश आतंकी निसार यूएई से गिरफ्तार

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निसार अहमद तांत्रे को गिरफ्तार किया है। इसे 31 मार्च को भारत लाया गया। निसार 1 फरवरी 2019 को यूएई भाग गया था। निसार 2017 में कश्मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में मुख्य आरोपी है। हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। तब तीन हमलावरों को मार गिराया गया था।

निसार के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था
निसार तांत्रे जैश के दक्षिणी कश्मीर का डिविजनल कमांडर नूर तांत्रे का भाई है। एनआईए लेथपोरा हमले की जांच कर रही है। एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज ने निसार के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर उसे यूएई से लाया जा सका। माना जाता है कि नूर तांत्रे ने घाटी में जैश को पैर जमाने में मदद की। दिसंबर 2017 में उसे एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

हमले में शामिल था एक पाक आतंकी 
लेथपोरा केस में ही पुलवामा के अवंतिपुरा निवासी फैयाज अहमद मैग्रे को फरवरी में गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले में जिन तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, उनकी पहचान त्राल निवासी फरदीन अहमद खांडे, पुलवामा के द्रुबग्राम में रहने वाले मंजूर बाबा और पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल शकूर के तौर पर की गई थी। शकूर पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रावलकोट का रहने वाला था। फैयाज जैश का सक्रिय सदस्य था। उसी ने हमले में शामिल आतंकियों को छिपने का ठिकाना, हथियार और खुफिया जानकारियां मुहैया कराईं।

यूएई कर रहा मदद
बीते सालों में यूएई कई भगोड़ों को भारत को सौंप चुका है। यूएई अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद के मामले में रिश्वतखोरी के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल, मामले में कथित दलाल दीपक तलवार के अलावा आईएसआईएस के समर्थकों, इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी अब्दुल वाहिद सिद्दिबापा और 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी फारूख टकला जैसे आतंकियों को भारत को सौंप चुका है।

बाउंड्री से रन बनाने की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स नंबर वन है। उसके बल्लेबाजों ने 4 मैच में 75 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। उसने कुल 697 रन बनाए हैं। इस दौरान उसके 28 विकेट गिरे। बाउंड्री से रन बनाने के मामले में अंकतालिका में टॉप पर मौजूद चेन्नई की टीम सबसे फिसड्डी है। उसके बल्लेबाज 3 मैच में 34 चौके और 14 छक्के ही लगा पाए।

किंग्स इलेवन पंजाब टॉप स्कोरर
किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 मैच खेले हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने 3-3 मैच खेले हैं। सबसे ज्यादा रन पंजाब की टीम ने बनाए हैं। उसने चार मैच में 717 रन बनाए। इस दौरान उसके 19 बल्लेबाज आउट हुए।

हैदराबाद ने 47+ रन प्रति विकेट के औसत से रन बनाए
प्रति विकेट रन बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर है। उसने 3 मैच में 613 रन बनाए। इस दौरान उसके 13 बल्लेबाज पवेलियन लौटे। यानी उसने 47.15 प्रति विकेट की औसत से रन बनाए। वहीं, चेन्नई की टीम चौथे नंब पर है। उसने 33 रन प्रति विकेट के औसत से 396 रन बनाए हैं। 37.47 के औसत से रन बनाने वाली पंजाब दूसरे और 36.63 के औसत से 586 रन बनाने वाली कोलकाता तीसरे नंबर पर हैं।

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情: 新冠病毒实验室泄露说法有无科学根据?

有报道指美国国务院外交电报显示, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 ...