Thursday, March 21, 2019

अक्षय की उम्दा एक्टिंग, 21 सिख सैनिकों की बहादुरी को सलाम करती केसरी

बात 19वीं सदी की है, जब अफगानी किसी भी तरह से भारतीय सरजमीं पर अपनी बाहशाहत कायम करना चाहते थे. तब भारत ब्रिटिशों के अधीन था. अफगानियों और ब्रिटिश हुकूमत के बीच जंग होती रहती थी. सितंबर 1897 में अफगानियों ने प्लान बनाया कि वो सारागढ़ी (जो कि अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में है) के रास्ते भारत पर हमला करेंगे. 1 ही दिन में सारागढ़ी किला फिर उसके बाद गुलिस्तान किला और अंत में लोकहार्ट किले पर फतह करेंगे. लेकिन गुलिस्तान किले में तैनात 21 सिख सैनिकों ने अफगानियों को करारी टक्कर दी. गुलिस्तान किले में हवलदार इशर सिंह (अक्षय कुमार) के नेतृत्व में कैसे 21 सैनिकों ने अफगानियों से लोहा मांगा, ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

अक्षय कुमार उन एक्टर्स में शुमार हैं जो हर रोल में फिट हो जाते हैं. केसरी में अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. सिख सैनिक के रोल में उन्होंने शानदार काम किया है. चाहे वो कॉमिक सीन हो, इमोशनल हो या एक्शन, अक्षय हर फ्रेम में जमे हैं. क्लाइमेक्स के एक्शन सीन्स में अक्षय कुमार ने जिस तरह से सैकड़ों अफगानियों को पटखनी दी है, वो काबिल-ए तारीफ है. ऐसा लगा मानो वो रोल कर नहीं रहे उसे जी रहे हों. परिणीति चोपड़ा के सीन्स बेहद कम हैं. वे सिर्फ अक्षय कुमार के ख्यालों में आती-जाती रही हैं. फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है.

केसरी को देखे जाने की कई वजहें हैं. मूवी का कंटेंट सबसे ठोस है. भारत में इतिहास के पन्नों में कहीं दफन सारागढ़ी की लड़ाई के बारे में जानने के लिए इस फिल्म से बेहतर और कुछ नहीं. केसरी कई मौकों पर हंसाती है, रुलाती है और फक्र भी महसूस कराती है. केसरी कंप्लीट एंटरटेनर फिल्म है. ये फिल्म भारतीय खासतौर पर सिख होने पर गर्व कराती है. बैकग्राउंड स्कोर समेत फिल्म के गाने कनेक्ट करने में कामयाब हुए हैं. आखिरी सॉन्ग तेरी मिट्टी इमोशनल करता है. क्लाइमेक्स के फाइट सीन्स रौंगटे खड़े करते हैं. अनुराग सिंह ने कमाल का डायरेक्शन किया है. उन्होंने कहीं भी कहानी को भटकने नहीं दिया. मूवी स्टार्ट टू फिनिश बांधे रखती है. लोकेशन सूट कमाल का है. कुल मिलाकर केसरी पॉवरफुल फिल्म है जिसे जरूर देखना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी लंबे इंतजार और मैराथन मंथन के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है. होली के जश्न के बीच आज दोपहर बाद टिकटों की घोषणा संभव मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने 250 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं. पहली लिस्ट में यूपी के करीब 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषण हो सकती है.

इससे पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव मौर्य व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे. इस मंथन के बाद यह बात सामने आ रही है कि रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी जया प्रदा को उतार सकती है.

साथ ही बिहार की सभी 17 सीटों के लिए भी बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा आज कर सकती है. जबकि महाराष्ट्र की 21 सीटों पर भी फैसला हो सकता है.

बंगाल के उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी बीजेपी की बैठक हुई है. बताया जा रहा है कि कुल 42 में से 27 सीटों के उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक आसनसोल से बाबुल सुप्रियो चुनाव लड़ेंगे, जबकि दार्जिलिंग से एसएस अहलुवालिया को टिकट मिल सकता है. TMC से बीजेपी में शामिल हुए सौमित्र खान को भी टिकट मिल सकता है. इसके अलावा अनुपम हजारा को भी मौका मिलने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ की 11 में से 5 सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए गए. छ्त्तीसगढ़ की बाकी सीटों पर 22 मार्च को फैसला हो सकता है.

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情: 新冠病毒实验室泄露说法有无科学根据?

有报道指美国国务院外交电报显示, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 ...