Friday, December 7, 2018

आजतक का वो सवाल जिसका जवाब देने से मुकर गए अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शाह ने इस दौरान बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला और उन पर रथयात्रा को रोकने का आरोप लगाया. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुद्दे पर सवाल दागा गया, तो शाह ने उसे टाल दिया.

आजतक संवाददाता मौसमी सिंह ने जब अमित शाह से राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर पूछा, ''राहुल का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.'' इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि राहुल से जुड़ा कोई सवाल है तो वह आप बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से पूछिए. पार्टी की ओर से वही पक्ष रखेंगे.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. तेलंगाना में प्रचार थमने के बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था आपको (PM) सत्ता में आए हुए 1654 दिन हो गए हैं, लेकिन आपने अभी तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.

गौरतलब है कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर रहते हैं. राहुल को लेकर संबित पात्रा टीवी डिबेट्स, सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी टिप्पणी करते हैं.

शाह ने ममता पर किया वार

अमित शाह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता सरकार पर आरोप लगाया. शाह ने कहा कि ममता सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गला घोंटा. सीएम बीजेपी की यात्रा से डरी हुई है. हमने कई बार रथयात्रा के लिए इजाजत मांगी थी. रथयात्रा पर रोक के बावजूद शनिवार को अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे.

बताया जा रहा है कि शुगर की कमी के कारण नितिन गडकरी को अचानक चक्कर आ गए. गडकरी को तुरंत पानी पिलाया गया और पेड़ा खिलाया गया. बीते दिनों से उनका कार्यक्रम लगातार व्यस्त रहा है.

नितिन गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे. जिस दौरान वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे, तभी वह अचानक बेहोश हो गए. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर नितिन गडकरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो चुकी है. कुछ समय पहले ही एक रैली के बाद उनकी तबीयत खराब होने की खबर थी. नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री हैं. इसके अलावा उनपर ही गंगा को साफ करने की भी जिम्मेदारी है.

गौरतलब है कि इससे नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन भी कराया था. नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, अभी नागपुर से सांसद भी हैं

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情: 新冠病毒实验室泄露说法有无科学根据?

有报道指美国国务院外交电报显示, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 ...